{"_id":"5ba2992e867a557eae2dea60","slug":"21537382702-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला मकान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंजिला मकान गिरा
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़ा अफगान (सहारनपुर)। गांव खेड़ा अफगान में दो मंजिला पक्का मकान ढह जाने से घर के अंदर रखा सामान बरबाद हो गया। गनीमत रही कि मकान गिरने से ठीक पहले बिजली चली गई, जिस कारण परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए। ऐसे में किसी को चोट नहीं आई। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।
गांववासी मोहन कुमार पुत्र ओमप्रकाश सैनी गांव में ही फोटोग्राफर का कार्य करता है। मोहन ने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह परिवार के साथ मकान में बैठा टीवी देख रखा था। अचानक बिजली चली जाने के कारण मोहन परिवार सहित मकान से बहार आ गया। मोहन ने बताया कि जैसे ही वे लोग मकान से बाहर आये तो अचानक उसका दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने का आवाज इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए। मोहन के बताया कि मलबे में दब जाने से उसके घर का सारा सामान कपडे़, बेड़, फ्रिज, बर्तन आदि के अलावा सभी सामान सामान खराब हो गया। मोहन ने बताया कि मकान की ऊपरी मंजिल पर उसका बहनोई रमेशचंद व नीचे मोहन अपने परिवार के साथ रहता था। हादसे के बाद दोनों परिवार बेघर हो गए। मोहन ने मुआवजे की मांग की है।