{"_id":"5ba1501b867a55013e75c11a","slug":"21537298459-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत कासिम की याद में निकाला मातमी जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत कासिम की याद में निकाला मातमी जुलूस
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत कासिम की याद में निकाला मातमी जुलूस
सहारनपुर। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के भतीजे और हजरत इमाम हसन अलैहिस्सलाम के बेटे हजरत कासिम अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में मोहर्रम की सात तारीख पर मातमी जुलूस निकाला गया। इसमें सोगवारों ने छुरियों और कमाह से मातम किया।
जुलूस मोहल्ला जाफर नवाज स्थित बड़ी इमाम बारगाह से शुरू होकर आर्य कन्या इंटर कालेज, मटिया महल, मोरगंज, भगत सिंह चौक, बड़तला यादगार, दीनानाथ बाजार, पुराना बजाजा, सर्राफा बाजार, नखासा बाजार, चौक मुत्रीबान से होता हुआ छोटी इमाम बारगाह अंसारियान पहुंचा। यहां कुछ देर रुकने के बाद जुलूस अंसारियान, मोहल्ला संज्ञान, गौरी शंकर बाजार, मस्जिद शेख फारूख, नया बाजार, जामा मस्जिद कला, पुल सब्जी मंडी होता हुआ बड़ी इमाम बारगाह जाफर नवाज पहुंचकर संपन्न हुआ। अकीदतमंदों ने भारी तादाद में जंजीरों में बंधी छुरियों, कमाह और हाथ से अपने शरीर पर मातम किया।
जुलूस में सबसे आगे ऊंट, घोड़े, बैल गाड़ियों पर बच्चे हाथों में काले निशान लेकर चल रहे थे। उनके पीछे शबीह अलम हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम को लेकर युसूफ हैदर जैदी चल रहे थे। उनके पीछे अंजुमने इमामिया और अंजुमने अकबरिया चल रही थी। नौहा पढ़ने वालों में मिर्जा अयाज, मिर्जा मेहरबान, आसिफ रजा, शहबाज काजमी, शुजा काजमी, मिर्जा नईम, मिर्जा मुमताज, अली मेंहदी, शोएब रजा आदि थे। मिर्जा मेहरबान, लियाकत हुसैन, अनवार जैदी, सलीम हैदर काजमी, अनवर अब्बास जैदी, रहबर जैदी, सन्नी आब्दी, मानू आब्दी, अदनान, गयाज जैदी, शबीह हैदर नवाजिश रजा, अख्तर अली, शादाब, जीशान, हैदर, हसन मोहम्मद, कैसर अब्बास, मुनीर अब्बास, डा. अथर अब्बास, मंजर हुसैन काजमी, काजी अकरम, प्यारे मियां, साजिद काजमी, जिया अब्बास, रियाज हैदर, मिर्जा अहसान, अजहर काजमी आसिफ हैदर, अथर जैदी, रईस काजमी, मेहताब अली, रियासत मौजूद रहे।