फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिक्षक सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया डा. राधाकृष्णन का जन्मदिन

शिक्षक सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया डा. राधाकृष्णन का जन्मदिन

Thu, 06 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया डा. राधाकृष्णन का जन्मदिन
शिक्षक सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया डा. राधाकृष्णन का जन्मदिन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन बुधवार को स्कूल-कॉलेजों में शिक्षक सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षकों ने छात्रों को डा. राधाकृष्णन के जीवन से परिचित कराया। इस दौरान बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

इस्लामिया डिग्री कॉलेज में बीटीसी प्रशिक्षुओं ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। विभागाध्यक्ष डा. फखरूद्दीन ने बताया कि शिक्षक ईश्वर का दिया हुआ वह उपहार है जो बिना किसी स्वार्थ व भेदभाव के अपने हर शिष्य को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास करता है। शिक्षक का दर्जा हमेशा पूजनीय रहा है। छात्रा आरती, मोनिका चौहान, नैना त्यागी, सनागुल, प्रिया भारद्वाज, आरशी नाज, नशरा आदि ने भी विचार रखे। केएल जनता इंटर कॉलेज में प्रबंधक दीपकराज सिंघल, उपप्रबंधक जगदीश प्रसाद बंसल और प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती व डा. राधाकृष्णन के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने शिक्षकों को राधाकृष्णन के बताए मार्ग पर चलते हुए बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया। इस दौरान राकेश शर्मा, रमेश शर्मा, संजय धीमान, बलदेव राज, बिंद प्रकाश पांडेय आदि रहे। आर्यन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रचना राणा ने बच्चों को डा. राधाकृष्णन के बताए रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कुछ बच्चों को उनकी विशिष्ट प्रतिभा के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन सतीश चंदेल, श्वेता चंदेल आदि रहे। दून हिल्स एकेडमी में चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना जीवन अनुशासित रखते हुए कामयाबी की ऊंचाईयों पर पहुंचना है। डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने भी विचार रखे। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में संरक्षक हरि सिंह सैनी व प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने कहा कि शिक्षक समाज का वह ज्योति स्वरूप है जो समाज को प्रकाश रूपी वह ऊर्जा प्रदान करता है जो समाज की प्रगति में सहायक होती है। संचालन शिवकुमार सैनी ने किया। श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में प्रबंधक रमेश चंद ऋषि व प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने छात्रों को डा. राधाकृष्णन के विषय में जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आरके पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा सजावट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें सातवीं कक्षा प्रथम, आठवीं कक्षा द्वितीय तथा पांचवीं व छटी कक्षा तृतीय स्थान पर रही। चेयरमैन राजेश चौहान, डा. कुलदीप राणा व प्रधानाचार्य एके सिंह ने बताया कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं। हमें उनका सम्मान व आदर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed