फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिजली आपूर्ति चरमराई

बिजली आपूर्ति चरमराई

Mon, 03 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति चरमराई
गंगोह। चार दिन से चल रही विद्युत संविदा कर्मियों की हड़ताल और अधिकारियों द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाने के चलते नगर एवं देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। बदहाल आपूर्ति से नागरिकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर नागरिकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बता दें कि गृह स्थान से 30 किलोमीटर दूर तैनाती करने के आदेशों के विरोध में विद्युत संविदाकर्मी पिछले चार दिन से हड़ताल पर है। विद्युत अधिकारियों ने संविदा कर्मियों की वैकल्पिक व्यवस्था करने का दावा किया था, परंतु चार दिन बीतने के बावजूद कोई व्यवस्था नही हो सकी है। ग्रामीण क्षेत्र के अलावा नगर में भी कई स्थानों पर तार टूटने एवं अन्य फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति लगातार ठप रही है। आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। उधर, संविदा कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती वह काम पर नहीं आएंगे। सोमवार को क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। नागरिकों ने आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed