{"_id":"5b81a38b42c792466578bf73","slug":"21535222667-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। बहन-भाई के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शनिवार को स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राखी मेकिंग, मेहंदी और थाली सज्जा समेत अन्य प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दून हिल्स एकेडमी में छात्रों ने सुंदर राखियां बनाकर तथा थालियों को खूबसूरती से सजाकर अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में अकबर हाउस की चंचल, राखी प्रतियोगिता में रणजीत हाउस की साक्षी और थाली सज्जा प्रतियोगिता में अकबर हाउस की वंशिका प्रथम स्थान पर रही। डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के भावनात्मक रिश्ते व प्यार को दर्शाता है। मैनेजर डा. प्रदीप वर्मा ने भी विचार रखे। दून वैली स्कूल में छात्राओं ने स्वनिर्मित आकर्षक राखियों का प्रदर्शन किया। बच्चों ने विभिन्न कविताएं, गीत एवं नृत्य भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा और चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह को प्रगाढ़ करने एवं जीवन भर एक दूसरे की सहायता करने को तत्पर रहना सिखाता है। अमर ज्योति एकेडमी में राखी बनाओ प्रतियोगिता में आयुषी, प्रियांशी, नैना, महक, अंशुल, प्रेरणा, रूद्रा, कृष्णा, हिमांशी, स्वाति, पायल, कशिश, शिवम, परी, जुनैद, शौर्य, गुंजन, अंशु, पलक, सना, श्रुति, सार्थक, ऐलन प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। एसके हैप्पी में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। प्रबंधक रतिराम व प्रधानाचार्य रेनू जोशी ने विचार रखे। मेपल्स एकेडमी में राखी बनाओ प्रतियोगिता में धनश्री, अर्णव त्यागी, पार्थ, परी, अक्षित, गौरांगी, इशिका, मानवी, वंश, मान्या, मिष्ठी, नमन पाल, हरिओम पाल, आयुषी शर्मा प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल की संयोजिका शिप्रा गुप्ता ने बताया कि जूनियर वर्ग में मनस्वी, रोशन कुमार व अविशमा, जबकि सीनियर वर्ग में विदुषी, अनिका व आयुष प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य विभाकर डबराल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में कलात्मक विकास करने में सहायक होती हैं। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने अपने सहपाठियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया। उप प्रबंधक हरिप्रसाद सैनी व रूपेश सैनी ने विचार रखे। आरके पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सुंदर राखियां बनाई। चेयरमैन राजेश चौहान व डा. कुलदीप राणा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य एके सिंह ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व मनाने की जानकारी दी। श्री जैन इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता में हरित सदन की प्रीति प्रथम, नैन्सी द्वितीय, सूरजमुखी सदन से जोयानूर प्रथम, जोया द्वितीय व पारस तृतीय, गुलाब सदन से नैना प्रथम, हुदा द्वितीय व दामिनी तृतीय, जबकि गेंदा सदन से काजल प्रथम, रजिया द्वितीय व रोहन तृतीय रहे। प्रधानाचार्य डा. सुशील पुंडीर ने विचार रखे। एंजिल्स एकेडमी में रोज हाउस से देवांश सैनी, टुलिप हाउस से कमल कुमार, सन फ्लावर हाउस से साक्षी धीमान तथा लीली हाउस से रिया शर्मा प्रथम स्थान पर रही। प्रबंधक लोकेश सैनी ने कहा कि हमें सभी त्योहारों को मिल जुलकर मनाना चाहिए। प्रधानाचार्य नीरज सैनी ने कहा कि त्योहार प्रेम व सौहार्द का प्रतीक होते हैं।