फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रेलवे सेफ्टी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मुख्य संरक्षा अधिकारी

रेलवे सेफ्टी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मुख्य संरक्षा अधिकारी

Sun, 19 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रेलवे सेफ्टी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मुख्य संरक्षा अधिकारी
रेलवे सेफ्टी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्य संरक्षा अधिकारी
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे की मुख्य संरक्षा अधिकारी ने सहारनपुर पहुंचकर रेलवे स्टेशन एवं लोका लॉबी का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए एवं लोको पायलट की जांच एवं सुरक्षा उपकरणों को चेक किया। उन्होंने सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

शनिवार को दिल्ली से मुख्य संरक्षा अधिकारी सीमा कुमार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। जबकि अंबाला डिवीजन से सीनियर डीएसओ निर्मल मान भी सहारनपुर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने लोको पायलट लॉबी, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोको पायलट को ड्यूटी पर भेजने से पहले परीक्षण करने वाले संयंत्रों को चेक किया। निरीक्षण में उन्हें कुछ कमियां मिली, जिनमें सुधार करने के निर्देश दिए। मुख्य संरक्षा अधिकारी सीमा कुमार ने स्थानीय अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि संरक्षा संबंधी कार्यों में लापरवाही न बरती जाएं। उन्होंने कहा कि जो भी कमी है उसकी जानकारी दी जाए। जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। दोपहर लगभग दो बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed