फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्मार्ट सिटी में महिलाओं के लिए बनेंगे पिंक टॉयलेट

स्मार्ट सिटी में महिलाओं के लिए बनेंगे पिंक टॉयलेट

Sat, 11 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में महिलाओं के लिए बनेंगे पिंक टॉयलेट
स्मार्ट सिटी में महिलाओं के लिए बनेंगे पिंक टायलेट
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में पिंक टायलेट बनाए जाएंगे जो केवल महिलाओं के लिए होंगे। इन टायलेट में महिलाओं के शौच से लेकर स्नान और अल्प विश्राम की भी व्यवस्था होगी। पहले टायलेट के लिए रेलवे स्टेशन का चयन किया गया है, जबकि दूसरे के लिए जगह पर मंथन चल रहा है।
नगर निगम शहर को ओडीएफ बनाने के लिए व्यक्तिगत, सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय बनवा रहा है। मगर आम तौर पर देखा गया है कि शौचालय कामन होने की वजह से कई बार महिलाएं खासकर पढ़ी लिखी महिलाएं शौचालय में जाने से कतराती हैं। इस वजह से उन्हें परेशानी रहती है। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी में महिलाओं के लिए विशेष तौर पर पिंक टायलेट बनाने का निर्णय लिया है जो केवल महिलाओं के ही लिए होंगे। शौचालयों में स्नानघर, अल्प विश्राम के लिए कुर्सियां और एक सिंगल बेड होगा। इसका प्रयोग महिलाएं बच्चे को स्तनपान कराने के लिए कर सकेंगी। नगर निगम अधिकारियों का मानना है कि इससे महिलाओं को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

----------------------------------
दिल्ली समेत कई महानगरों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए गए हैं, जो काफी सफल रहे हैं। हमने स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में पिंक टॉयलेट बनाने का निर्णय लिया है। एक टॉयलेट स्टेशन के बाहर बनाने की योजना है। इससे स्टेशन पर पहुंचने वाली महिलाओं को असुविधा न हो। अभी केवल दो टायलेट बनाने का निर्णय लिया गया है। जरूरत के हिसाब से इनकी संख्या बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed