{"_id":"5b5e0afc4f1c1b572f8b72e8","slug":"21532889852-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसेरी बहन को ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसेरी बहन को ले गया युवक
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। एक युवक अपनी मौसेरी बहन को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच करीब दस दिन से पंचायतों का दौर चलता रहा। रविवार को पंचायत में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने के बाद मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।
रविवार को कोतवाली पहुंचे क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि गत 19 जुलाई को हरियाणा निवासी उसकी सगी साली का लड़का उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले भगा गया था। करीब एक सप्ताह पूर्व मामले को लेकर रिश्तेदारों व गांव के जिम्मेदार लोगों की गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में हरियाणा निवासी उसके साढू़ ने शीघ्र ही लड़की को तलाश कर उन्हें सौंप देने का आश्वान दिया था। आरोप लगाया कि दस दिन बीत जाने के बाद भी लड़की का सुराग नही मिला है। जिसके बाद रविवार को एक बार फिर गांव में पंचायत हुई। आरोप है कि आरोपी युवक का पिता भरी पंचायत में उल्टे पीड़ितों के साथ ही अभद्रता पर उतर आया तथा विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर काल कर गांव में झगड़ा होने की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया तथा कोतवाली ले आई। कोतवाली में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ लगी हुई थी तथा कुछ जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में लगे हुए थे। उधर, कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।