फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रालोद प्रत्येक बूथ पर तैयार करेगी 10 कार्यकर्ताओं की टीम

रालोद प्रत्येक बूथ पर तैयार करेगी 10 कार्यकर्ताओं की टीम

Wed, 25 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रालोद प्रत्येक बूथ  पर तैयार करेगी 10 कार्यकर्ताओं की टीम
रालोद ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने मंगलवार को नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इनमें रविन्द्र गुर्जर को युवा इकाई और महावीर सैनी को अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि रालोद 15 जून तक जिले के प्रत्येक बूथ पर 10 कार्यकर्ता तैयार कर देगी। अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में रालोद जिलाध्यक्ष ने दुष्कर्म के मामले में फांसी की सजा का स्वागत करते हुए कहा कि न्याय मिलने की समय सीमा भी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली की दरों में की गई भारी बढ़ोत्तरी के विरोध में रालोद कार्यकर्ता 3 मई को डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर रोष जताते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही पार्टी एक नंबर उपलब्ध कराएगी, जिस पर जनता जनसमस्याओं को दर्ज कराने के साथ ही संगठन संबंधी शिकायत भी रजिस्टर करा सकती है। प्रदेश महासचिव चौधरी अयूब हसन ने आरोप लगाया कि जिले में खनन के वाहनों से अवैध वसूली हो रही है। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। चौधरी धीर सिंह, रविन्द्र गुर्जर, महावीर सैनी, हरपाल वाल्मीकि आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed