{"_id":"5ade352e4f1c1b23338b4abb","slug":"21524512046-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों ने मांगीं जरूरी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों ने मांगीं जरूरी सुविधाएं
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नागरिकों ने मांगीं जरूरी सुविधाएं
सहारनपुर। विभिन्न समस्याओं को लेकर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने सोमवार को उद्योग मंत्री सतीश महाना को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि जनपद में उद्योगों की स्थिति दयनीय है। इन लघु उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिले में फल प्रसंस्करण, सौर ऊर्जा, मशीन टूल्स, हर्बल औषधि और प्लाइवुड उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। काष्ठ कला उद्योग के लिए एक आधुनिक निर्यात केंद्र की स्थापना होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी घोषित होने के बावजूद शहर में उम्मीद के अनुरूप काम नहीं हो रहा है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्क, पदचालन व्यवस्था करने, सुरक्षा का अभाव , कूडा संग्रह की व्यवस्था का अभाव पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज में भवन तो हैं लेकिन उन्नत मशीनों की कमी है। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उद्योग मंत्री से समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई की मांग की। संस्थापक केएल अरोडा, अध्यक्ष सीएम एंडले, आरके जैन, डॉ. पीके शर्मा, केसी वालिया, केएल दावड़ा आदि रहे।