{"_id":"5ade29054f1c1b61098b6035","slug":"21524508933-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से मारपीट के मामले में प्रधान अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका से मारपीट के मामले में प्रधान अध्यापक निलंबित
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहायक अध्यापिका के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोपी प्रधान अध्यापक को विभाग ने निलंबित कर दिया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है। पीड़ित शिक्षिका ने प्रधान अध्यापक पर देरी से की गई कार्रवाई और उसी ब्लॉक में अटैच करने पर सवाल उठाए हैं।
पुवांरका ब्लॉक के गांव मोहम्मदपुर गाड़ा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका रेखा रानी ने 29 अगस्त 2017 में प्रधान अध्यापक मुनव्वर अली पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसकी रिपोर्ट भी थाना जनकपुरी में दर्ज कराई गई थी। कोर्ट के आदेश पर तीन अप्रैल 2018 को मुनव्वर को जेल भेजा गया जिसमें सात अप्रैल को उसे जमानत मिल गई। आरोप है कि जेल जाने के बावजूद आरोपी के खिलाफ विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। चौतरफा दबाव के बाद विभाग ने 19 अप्रैल को आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के बाद पुवांरका में ही बीआरसी पर अटैच कर दिया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी नकुड़ इंद्रजीत सिंह को सौंपी है। रेखा का आरोप है कि विभाग पहले दिन से आरोपी शिक्षक को बचाने में लगा है। ऐसे में जांच का निष्पक्ष होना जरूरी है।
प्रधान अध्यापक मुनव्वर अली और शिक्षिका के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोपी शिक्षक को पहले भी निलंबित किया जा चुका है, जिसके बाद उसकी बहाली हो गई थी। शिक्षिका ने फिर से कोई आरोप लगाया है, जिसके बाद आरोपी शिक्षक को फिर से निलंबित किया गया है। मामले की जांच नकुड़ के खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
- रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।