{"_id":"5ad644d74f1c1b3a0b8b502b","slug":"21523991767-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में रालोदियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में रालोदियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देश में बढ़ रही गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर जाम लगाया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सीओ मुकेश मिश्रा को सौंपा।
मंगलवार को चौधरी चरण सिंह चौक पर प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए बलात्कार कांड के दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। बाद में प्रदर्शनकारियों ने चौधरी चरण सिंह चौक पर जाम लगाया। जिसे मौके पर पहुंचे सीओ मुकेश मिश्रा और एसओ जनकपुरी शैलेंद्र शर्मा ने बामुश्किल खुलवाया। इस दौरान रालोद के जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में 8 वर्षीय बालिका आसिफा के साथ हुई गैंगरेप की घटना ने जनमानस को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि रेप की घटनाओं के केस को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए। उन्होंने उन्नाव में युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना और उसकी पिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और चौधरी अयूब हसन ने कहा कि भाजपा सरकारें कानून व्यवस्था से लेकर विकास तक सभी मोर्चो पर विफल साबित हो रही हैं। प्रदेश सचिव रजनीश चौहान, हरपाल वाल्मीकि, महावीर सैनी आदि ने भी विचार रखे। हाजी सलीम कुरैशी, राव इरफान, आसिफ, तहजीब खान, अब्दुल वाजिद, बाबर गाजी, नीरज पूनिया, आदित्य चौहान, मुमताज प्रवीन, महजबीं आयशा, सुबरा, आरिबा, मेहराज, आमना, साजदा, शकीला, सन्नो, बोबी, भूरी, नवाब कुरैशी, इंतजार कुरैशी, हाजी अब्दुल गफ्फार, खलील, मो. रहमान अंसारी, आदि रहे।