{"_id":"5ac3cdec4f1c1bf5618b54a7","slug":"21522781676-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांग गिरने से एक दलित महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांग गिरने से एक दलित महिला की मौत, दो घायल
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। इस्लाम नगर गांव में तालाब से मिट्टी लेने गई महिलाओं पर अचानक मिट्टी की ढांग गिरने से एक वृद्घ दलित महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गई। खेत में काम कर रहे लोगों ने मिट्टी हटाकर सभी को बाहर निकाला। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों व अन्य घायलों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
क्षेत्र के गांव इस्लामनगर में सुबह लगभग 10 बजे 70 वर्षीय दलित महिला केशो पत्नी साधू राम इंद्रा (50) पत्नी अतर सिंह व कुसुम (40) के साथ गांव के छोर पर स्थित तालाब से मिट्टी लेने गयी थी। अचानक मिट्टी की ढांग महिलाओं पर गिर पड़ी। जिससे केशो की आंतें फट गई और चेहरा भी विकृत हो गया। उसकी मौक़े पर मौत हो गई। जबकि इंद्रा व कुसुम भी मिट्टी में दबकर घायल हो गईं। उनकी चीखें सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग उधर दौड़ पड़े और मिट्टी हटाकर बमुश्किल उनको बाहर निकाला। दोनों महिलाओं की टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। महिला की मौत की सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पडे़ और मृतका सहित घायलों को उनके घर तक पहुंचाया। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व ग्राम प्रधान त्रिशुपाल आर्य ने मौके पर पहुंचे। राजेश कुमार, डॉ. आरपी गौतम, चन्द्रभान, सहीराम, विपिन, ऋषिपाल, राजेश मौर्या, धर्म सिंह आदि ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों सहित अन्य घायलों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि ढांग गिरने का ये पहला मामला नहीं है। कुछ वर्षों पूर्व भी ढांग गिरने से लगभग 40 वर्षीय लल्ला राई की मौत हो चुकी है।