{"_id":"5a8f16964f1c1bd04b8b7281","slug":"21519326870-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसावा के गांव रायपुर की बेटी बनी सेना में अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसावा के गांव रायपुर की बेटी बनी सेना में अधिकारी
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। गांव की बेटी ने चमकाया क्षेत्र का नाम। आर्मी में अधिकारी बनकर करेगी देश की सेवा।
सरसावा क्षेत्र के ग्राम रायपुर की बेटी ने देश के नक्शे पर पूरे जिले का नाम चमका दिया है। ग्रामीण अंचल की इस बेटी ने भारतीय सेना की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मिलिट्री नर्सिंग सर्विस परीक्षा में सफल होकर लेफ्टिनेंट का रैंक हासिल किया है।
ग्राम रायेपुर के किसान बालिस्टर राणा की पुत्री पारस राणा ने बीते वर्ष अगस्त में एसएससी द्वारा राष्ट्रीय स्तर आयोजित मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की परीक्षा दी थी जिसमें 85 हजार प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था लेकिन त्री स्तरीय कठिन परीक्षा के बाद पूरे देश से मात्र 150 प्रतिभागी सफल हुए। पारस ने बताया कि उसे दो दिन पहले ही आर्मी हेडक्वार्टर से पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें उसे प्रतियोगिता में सफल होने की जानकारी देते हुये आर्मी की नर्सिंग कोर में लेफ्टिनेंट का रैंक दिया गया। उसे तीन माह की ट्रेनिंग के लिये दिल्ली में स्थित आर्मी के आरआर हास्पिटल में रिपोर्ट करने के निर्देश दिये गये है। गांव की बेटी पारस राणा ने बताया की उसने अपनी इंटर तक की स्कूली शिक्षा सरसावा से ही प्राप्त की थी तथा हरियाणा के मुलाना में स्थित एमएम यूनिवर्सिटी से नर्सिंग में स्नातक की परीक्षा पास की थी। पारस ने बताया कि उसने घुड़सवारी में अनेक प्रतियोगितायें भी जीती है। इससे पूर्व वो गुड़गांव में स्थित कोलम्बिया एशिया कार्डिक हॉस्पिटल में जॉब कर चुकी है।