फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांवधोई नदी में कूडा डालने वालों पर होगा जुर्माना : डीएम

पांवधोई नदी में कूडा डालने वालों पर होगा जुर्माना : डीएम

Wed, 31 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पांवधोई नदी में कूडा डालने वालों पर होगा जुर्माना : डीएम
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि पांवधोई नदी में कूड़ा डालने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। फरवरी के पहले सप्ताह से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार में पांवधोई नदी बचाओ समिति और निगरानी समितियों के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना में पांवधोई नदी के दोनों किनारों को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्र के आस-पास नगर निगम की भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। फरवरी के दूसरे सप्ताह में नगर निगम के सफाई कर्मियों के सहयोग से नदी की सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों का आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहे तथा कूड़ा डालने वाले व्यक्तियों से आग्रह करें कि पर्यावरण को बचाने के लिए नदी में कूड़ा ना डालें। बार-बार अनुरोध के बाद भी आदतन कूड़ा डालने वालों को चिन्हित कर उसकी सूचना नगर निगम के अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराई जा सके। उन्होंने कहा कि स्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई की जायेगी। सीमित संसाधनों के बावजूद आवश्यकता के अनुरूप कार्यों को पूरा कराया जाएगा। सीडीओ संजीव रंजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे और निगरानी समितियों के सदस्य डॉ. वीरेन्द्र आजम, अमीर खान, प्रीतम कपूर, मुकेश मक्कड़, भूरा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed