{"_id":"5a15c7874f1c1b0d698bd792","slug":"21511376775-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाडिय़ों को न्यूनतम वेतन मानदेय की परिधि में लाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाडिय़ों को न्यूनतम वेतन मानदेय की परिधि में लाए सरकार
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छह सूत्री ज्ञापन भेजा है, जिसमें उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित कर 15 हजार रुपये मानदेय देने सहित कई मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने एसडीएम को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि पूरे देश में आंगनबाड़ी व सहायिका कम मानदेय पर कार्य कर रही हैं। इन्हें न्यूनतम वेतन मानदेय की परिधि में भी नहीं लिया गया है। महज चार हजार रुपये मानदेय देकर सरकार उनसे 10 गुणा काम ले रही है। लेकिन, केंद्र सरकार द्वारा घोषित मानदेय देने के अतिरिक्त प्रदेश सरकार महज 1000 रुपये दे रही है, जो पूरे भारत में सबसे कम है। ब्लाक अध्यक्ष पारूल राय ने कहा कि 22 अक्तूबर से पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी धरना प्रदर्शन कर रही है। लेकिन, मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ियों से किया वादा पूरा नहीं किया है। इससे कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।
संघ ने मुख्यमंत्री से उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित कर आंगनबाड़ियों को 15 हजार और सहायिकाओं को 7500 रुपये मानदेय देने, मानदेय में 100 से 200 रुपये की वार्षिक वृद्धि करने, जून में एक माह का अवकाश देने आदि की मांग उठाई है। इस मौके पर जिला महामंत्री पूनम शर्मा, सुनीता, सरिता, बरखा, उषा, अनीता, मुनेश, मिसरा आदि मौजूद रही।