{"_id":"5a05f5944f1c1b70548bc4d8","slug":"21510339988-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जारी रही काम बंद कलम बंद हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जारी रही काम बंद कलम बंद हड़ताल
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में दूसरे दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर काम बंद, कलम बंद हड़ताल जारी रखी। धरने के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। संघ के जिला कोर्डिनेटर नरेंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री आंगनबाड़ियों से बार-बार झूठे वादे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपना हक मांग रहे हैं कोई भीख नहीं।
बाल परियोजना कार्यालय पर जारी दूसरे दिन के धरने पर ब्लाक अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन चाहे जितनी भी कोशिश कर ले उनका धरना प्रदर्शन और ताकत के साथ चलेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी उनका धरना और काम बंद, कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी। ब्लाक धरने के दौरान ब्लाक अध्यक्ष देवबंद पारुल राय ने आंगनबाड़ियों का आह्वान किया कि वह इस बार प्रदेश सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडेय के आह्वान पर प्रदेश भर की आंगनबाड़ियां अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। धरने पर सविता देवी, कुसुम लता, मोना, कुरवेश, दीपा त्यागी, बबीता सैनी, सुमन, कृष्णा, सरोज बाला, ओमवती, अनुराधा, साधना गुप्ता, कमलेश, राजेश, पूनम, फरहाना, प्रमिला देवी, संगीता आदि रही।