फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद में हर्षोल्लास से निकाली गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा

देवबंद में हर्षोल्लास से निकाली गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा

Fri, 18 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में हर्षोल्लास से निकाली गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा
देवबंद (सहारनपुर)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नगर में श्री पंचायती ठाकुरद्वारा सभा के तत्वावधान में बैंडबाजों, अखाड़ों कीर्तन मंडली और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मोहल्ला छिंपीवाड़ा स्थित श्रीकृष्ण रथशाला पर सुबह के समय विधि विधान से रथों का पूजन किया गया। रथशाला से ठाकुरद्वारा मंदिर तक स्वर्ण रथ पर सारथी बनने का सौभाग्य सहारनपुर के रामकुमार गोयल और उनके पुत्र को सर्वाधिक 1 लाख 51 हजार बोली लगाकर प्राप्त हुआ। इसी प्रकार स्वर्णिम रथ पर प्रभु को दायी चंवर डुलाने की बोली 35 हजार रुपये और बायीं ओर की 51 हजार रुपये की रामकुमार गोयल को प्राप्त हुई। स्वर्णिम रथ के साथ भगवान लड्डू गोपाल के प्रसाद रथ का सारथी बनने का सौभाग्य 31 हजार रुपये की बोली बोलकर अजय कुमार और अक्षय बंसल को प्राप्त हुआ। इसी तरह दांयी ओर से प्रसाद वितरण का सौभाग्य मोहल्ला पत्थर का कुआं निवासी धर्मदास रामकुमार को 27 हजार 500 रुपये की बोली और बायीं ओर दस्तावेज लेखक सीताराम गर्ग ने 22 हजार बोली लगाकर प्राप्त हुआ। मुनीम की बोली 15 हजार रुपये बोलकर सीताराम गर्ग ने अपने नाम कराई। शाम करीब छह बजे श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर से शोभायात्रा आरंभ हुई। इसमें धर्म ध्वजा लिए बच्चे घोड़ों के साथ सबसे आगे चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में कृष्ण-सुदामा, राधा-रुकमणि, मां दुर्गा, शंकर-पार्वती और राधा कृष्ण का झूला आदि झांकियां, बैंडबाजे, अखाड़े, हाथी और कीर्तन मंडली शामिल रही। शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से आरंभ होकर अनाज मंडी, एमबीडी चौक, मेन बाजार, सर्राफा बाजार, हनुमान चौक, मित्तर सैन चौक, राधा वल्लभ मंदिर, चौकी मंगलौर, जीटी रोड से होकर दुर्गा कुंड पहुंची जहां कंस का वध उपरांत शोभायात्रा यूनियन तिराहा, शाहजीलाल और टाकान से होती हुई ठाकुरद्वारा मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में एसडीएम रामविलास यादव, सीओ सिद्धार्थ सिंह, अजय गोयल, राधेश्याम गर्ग, बेलीराम एंड संस, नीरज कंसल, विनोद प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजपाल सिंह, अजय सिंघल, मनोज सिंघल, नीरज गोयल, अरुण गोयल, नीरज गर्ग, विजय गुप्ता, तुषार मित्तल, मुकेश धवन, सुनील कश्यप, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा के मद्देनजर चाक चौबंद रही पुलिस व्यवस्था
देवबंद। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। एसडीएम रामविलास यादव, सीओ सिद्धार्थ सिंह और कोतवाल पंकज त्यागी पुलिस फोर्स के साथ शोभायात्रा के साथ-साथ चलते रहे। अधिकारियों के मुताबिक पीएसी और कोतवाली पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed