{"_id":"5995e4704f1c1bf8168b468a","slug":"21502995568-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माविया ने दिया हिंदू-मुस्लिम एकता को तोडने वाला बयान : बालेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माविया ने दिया हिंदू-मुस्लिम एकता को तोडने वाला बयान : बालेंद्र
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा पार्षद संपर्क प्रमुख के जिला प्रभारी सरदार बालेंद्र सिंह ने माविया अली द्वारा नगरपालिका परिषद सीमा विस्तार के प्रस्ताव के विरोध में 18 अगस्त को कराई जा रही मुस्लिम महापंचायत की धमकी की कड़ी निंदा की।
रेलवे रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बालेंद्र सिंह ने कहा कि माविया का विवादित बयान हिंदू-मुस्लिम एकता के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि देवबंद की हिंदू-मुस्लिम एकता पूरे विश्व में अलग पहचान रखती है। सिंह ने नगरपालिका के सीमा विस्तार को नगर के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है। प्रशासन से मांग की कि नगर का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर रवि होरा, सतीश अरोड़ा, आलोक खटीक, सुशील शर्मा, सौरभ बंसल, अनिल बतरा, जितेंद्र मल्होत्रा, प्रिंस कौशिक आदि रहे।