फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2.04 lakh Ayushman cards made in 14 days, can get treatment worth up to five lakhs

Saharanpur News: 14 दिन में बने 2.04 लाख आयुष्मान कार्ड, करा सकते हैं पांच लाख तक का इलाज

Tue, 03 Oct 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
2.04 lakh Ayushman cards made in 14 days, can get treatment worth up to five lakhs
सहारनपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को राहत देने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 14 दिन में 2,04,111 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा मुजफ्फराबाद ब्लॉक में 14,751 तो नानौता में सबसे कम 6048 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। लाभार्थी आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का निशुल्क इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 23 सितंबर 2018 को शुरू हुई। इस योजना में जिले को 8,67,367 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। इसमें 2,33,598 परिवार शामिल किए गए। 88 अस्पतालों को योजना से जोड़ा गया। इनमें 64 निजी और 24 राजकीय चिकित्सालय शामिल हैं। योजना के शुरू होने से लेकर अब तक 2,06,510 परिवारों के 7,14,791 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

योजना के जिला समन्वयक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि इस योजना में पात्र गृहस्थी राशन धारकों को भी शामिल किया गया है। जिनके परिवार में छह या छह से अधिक सदस्य होंगे, उनके आयुष्मान कार्ड बनेंगे। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 17 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक 2,04,111 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 14 दिन के अंदर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी उपलब्धि प्राप्त की। यहीं नहीं प्रदेश में भी पहली रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 से 30 सितंबर तक किस ब्लॉक में कितने बने आयुष्मान कार्ड
ब्लॉक बने आयुष्मान कार्ड
बलियाखेड़ी 8,938
देवबंद 8,563
गंगोह 12,728
मुजफ्फराबाद 14,751
नागल 9,783
नकुड़ 6,056
नानौता 6,048
पुवारंका 11,909
रामपुर मनिहारान 5,864
साढ़ौली कदीम 8,699
सरसावा 8,956
शहरी क्षेत्र 1,01,916
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम चल रहा है। विशेष अभियान में 17 सितंबर से 30 सितंबर तक दो लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। पूरे प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला पहले स्थान पर है।

- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed