फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मां बगलामुखी दुर्गा का महाविद्या रूप: चैतन्य

मां बगलामुखी दुर्गा का महाविद्या रूप: चैतन्य

Mon, 20 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
मां बगलामुखी दुर्गा का महाविद्या रूप: चैतन्य
मां बगलामुखी दुर्गा का महाविद्या रूप: चैतन्य
विज्ञापन

सहारनपुर। समर्थश्री व्यम्केश्वर चैतन्य महाराज ने कहा कि मां बगलामुखी तंत्र की देवी नहीं बल्कि जगतमाता दुर्गा का महाविद्या रूप है। मां बगलामुखी जगत का कल्याण करती है और पग-पग पर अपने भक्त की रक्षा करती हैं।
ब्रह्मपुरी कालोनी स्थित सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा को रविवार को विश्राम किया गया। देव पूजन मंदिर अधिष्ठाता आचार्य रोहित वशिष्ठ ने यजमानों के साथ यज्ञ में पुर्णाहुति दी। कथा व्यास समर्थश्री व्यम्केश्वर चैतन्य महाराज ने कहा कि जो अज्ञानी मां बगलामुखी को तंत्र की देवी मानते हैं, वे स्वयं को धोखा दे रहे हैं। दुर्गम नामक दैत्य का संहार करने के लिए इसी सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी क्षेत्र में मां जगदंबा शताक्षी, शाकंभरी के रूप प्रकट होकर ब्राह्मण एवं देवताओं की क्षुधा निवृत्ति करती हैं। दुर्गम दैत्य के वध के लिए मां दुर्गा के दिव्य शरीर में 10 महाविद्याओं का प्रकाट्य होता है। उन्हीं 10 महाविद्याओं में से मां भगवती बगलामुखी आठवीं महाविद्या है। मां बगलामुखी अपने भक्त की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है और भक्त की पग-पग पर रक्षा करती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान गोवर्धन दास धीमान, प्रवीन तायल, विनोद कश्यप, जसवंत सिंह चौहान, अर्चित अग्रवाल, राजवीर सिंह, निखिल त्यागी, मनमोहन शर्मा, विपिन शर्मा, सुशीला देवी, रजनीकांत अग्रवाल, कोटिल्य धीमान, प्रमोद वशिष्ठ, राकेेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, राहुल, अरूण शर्मा, सुंदरपाल धीमान, संगीता, रीना त्यागी, महेंद्र चौधरी, शशी नेगी, मुनेश यादव, रेखा शर्मा, रजनी पुंडीर, करूणा गोयल, प्रकृति त्यागी, राखी चौधरी, विरेंद्र सैनी, रणजीत सिंह, सपना चौधरी, सूरज प्रकाश शर्मा, रमेश पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed