{"_id":"5c61ccc1bdec22738563e711","slug":"201549913281-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने मौके पर पकड़कर करीब 14 घंटे तक बंधक बनाकर पिटाई की। मामले में हुई दो गांव की पंचायत के बाद लोगों द्वारा दोनों पक्षों को भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देते हुए मामले में समझौता करा दिया है।
नानौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक रविवार की रात कुछ दूरी पर स्थित दूसरे गांव में रहने वाली प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंच गया। बताया जाता है कि इसी दौरान रात करीब 11 बजे शोर होने पर युवती के परिजनों द्वारा युवक को मौके पर पकड़ लिया गया। इसके बाद परिजनों द्वारा युवक को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की गई। सोमवार की सुबह इस मामले में युवक के परिजनों को बुलवाया गया। इसके बाद करीब 3 घंटे से भी अधिक चली पंचायत के बाद लोगों द्वारा प्रेमी युगल व उनके परिजनों को भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी देते हुए मामले में समझौता करा दिया गया। उधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष ने किसी भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि यदि कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।