{"_id":"5b8c2d7f42c7924659431317","slug":"201535913343-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे से लापता हुए तीन छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे से लापता हुए तीन छात्र
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। नगर के एक मदरसे से तीन छात्र अचानक लापता हो गए। प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर देकर बच्चों की तलाश कराए जाने की मांग की है।
मोहल्ला अनारकली स्थित जामिया रशीदिया मदरसे के प्रबंधक हाफिज अब्दुल अरहम के अनुसार बकरीद की छुट्टी के बाद 27 अगस्त को मदरसा पढ़ाई के लिए खोल दिया गया था। पढ़ने वाले बच्चे धीरे-धीरे मदरसे में पहुंच रहे थे। नकुड़ के मन्ना मजरा निवासी मो. अरबाज पुत्र शमशाद, तीतरों के आसफगढ़ निवासी मो. ईशान पुत्र मेहरदीन एवं मो. अरमा 31 अगस्त को मदरसे में आए थे। बताया कि शनिवार को जब बच्चों को खाना खाने के लिए बुलाया गया तो ये तीनों बच्चें वहां नही पहुंचे। यह देखकर प्रबंधतंत्र परेशान हो गया। काफी तलाश करने के बाद बालकों के घर भी पता किया गया, परंतु वे घर भी नहीं पहुंचे थे। रविवार को मदरसे के प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर देकर बच्चों का पता लगाने की मांग की है।