फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 28 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर सलेमपुर गदा बिजलीघर के ग्रामीणों ने गन्देवड़ चिलकाना रोड पर प्रदर्शन कर रोष जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें मात्र दो से तीन घंटे ही प्रतिदिन बिजली मिल पा रही है।
सलेमपुर गदा बिजलीघर के गांव टोडरपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गन्देवड़ चिलकाना रोड पर प्रदर्शन कर रोष जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन के आदेशों के बावजूद भी उन्हें पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा रही है। बिजलीघर पर सलेमपुर गदा, रोगला, मंझाडी एवं चकखीदरपुर सहित चार फीडर लगे हैं। इनमें से दो फीडर की मशीनें पिछले पांच माह से खराब पड़ी हुई हैं। इसके चलते उन्हें कटौती कर नियमित दो से तीन घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। ग्रामीण नेमचंद शर्मा, मांगेराम, रामपाल, बाबूराम, मौसम, सतीश, मोबिन, हाजी अयूब, इशरार, अदनान सहित प्रधान प्रतिनिधि चौ. ताहिर का कहना है कि यदि खराब पड़ी मशीनों को बदलकर शीघ्र आपूर्ति सुचारु नही की जाती तो वह सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

खराब पड़ी दो फीडर की मशीनों का स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। जल्द ही मशीनें बदलवा दी जाएगी। बरसात के चलते आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उसे भी जल्द सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार सिंह जेई सलेमपुर गदा बिजलीघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed