{"_id":"5b43b3344f1c1b00278b575d","slug":"201531163444-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में चार घायल, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में चार घायल, तीन गंभीर
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सड़क हादसों में चार घायल, तीन गंभीर
लखनौती। ड्यूटी कर लौट रहे बाइक सवार होमगार्डों की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई। इसमें दोनो बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना में जुगाड़ से टकरा कर बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। सभी घायलों को सीएचसी गंगोह लगाया गया जहां से तीन को रैफर कर दिया गया।
गांव बिलासपुर निवासी गंगोह कोतवाली में तैनात दो होमगार्ड जयपाल और कुशलपाल सोमवार की शाम ड्यूटी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। करनाल हाईवे पर गांव मोहडा गेट के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें दोनो होमगार्डों सहित दूसरी बाइक सवार मानकमऊ निवासी मनोज घायल हो गया। घायलों को राहगीरों ने सीएचसी में भरती कराया। जहां से मनोज और जयपाल हायर सेंटर भेज दिया गया। उधर, दूसरी घटना में लखनौती रोड पर शाम पांच बजे बाइक सवार गांव फराजपुर निवासी अमन पुत्र चरण सिंह जुगाड़ वाहन से टकरा गया। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी गंगोह से हायर सेंटर भेजा गया है।