फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिना मान्यता संचालित मिले तीन स्कूल, नोटिस जारी

बिना मान्यता संचालित मिले तीन स्कूल, नोटिस जारी

Tue, 10 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता संचालित मिले तीन स्कूल, नोटिस जारी
बिना मान्यता संचालित मिले तीन स्कूल, नोटिस जारी
विज्ञापन

गंगोह। शिक्षा माफिया द्वारा नगर और देहात क्षेत्र में बिना मान्यता के विद्यालय चलाकर छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के छापे में फिर से इसका खुलासा हुआ है। विभाग द्वारा ऐसे तीन विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं।
सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजमोहन सिंह ने खादर क्षेत्र के गांव लखनौती में चल रहे विद्यालयों में छापे मारे। यहां तीन विद्यालय बिना मान्यता के ही चलते पाए गए। इनमें छात्रों को नर्सरी कक्षा से कक्षा 12 तक की शिक्षा दी जा रही थी। विद्यालयों के संचालक एवं प्रधानाचार्य विद्यालयों की मान्यता के संबंध में जरूरी अभिलेख उपलब्ध नहीं करा पाए। इसके बाद संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में मान्यता संबंधी अभिलेख दिखाने अथवा विद्यालयों को तुरंत बंद किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि तीन दिन में यदि कागजात नहीं दिखाए और उसके बाद विद्यालय चलता मिला तो इनके संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे ब्लाक में अभियान चलाकर बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यदि यह स्कूल बंद होते हैं तो यहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को अन्य विद्यालयों में नामांकन कराना होगा। इससे उनकी पढ़ाई पर भी विपरीत असर होगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की सूची सरकारी विद्यालयों को प्रेषित कर दी जाएगी। प्रधानाध्यापक अभिभावकों से संपर्क कर नामांकन कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed