{"_id":"5b43b16d4f1c1b78468b58d8","slug":"201531162989-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं को लेकर सपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं को लेकर सपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसमस्याओं को लेकर सपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, फसलों के वाजिब दाम दिलाने और लचर कानून व्यवस्था को ठीक करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर सपाई भाजपा सरकार की पोल खोल अभियान के तहत आंदोलन करेंगे।
हकीकत नगर धरनास्थल पर आयोजित धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान मजदूर मंच के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की वादाखिलाफी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में किए गए वादों को पूरा नहीं करके भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ना तो स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कर रही है और ना ही उसके फार्मूले के मुताबिक फसलों का एमएसपी घोषित कर रही है। इसके चलते किसानों में भारी रोष व्याप्त है। पूर्व मंत्री सरफराज खान और उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता के दुख दर्द और विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। कहा कि सपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आंदोलन करेंगे। आरती शर्मा, अरविंद मलिक, भगत सिंह, तरुण, नवाब, इसरार, मुंतजिर, महफूज अंसारी, सपन कुमार, सलीम, डॉ. शाहरूख, फारूख, इश्तखार, जय कुमार, नरसिंह, राजकुमार, सुहैल, शाहिस्ता, कौसरजहां, सोनिया, मोनी, गुलसफा, सायरा, सोनम, मीनाक्षी, रूखसार आदि रहे।