{"_id":"5b2feadc4f1c1bf66e8b9e59","slug":"201529866972-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस रोड पर पसरे अतिक्रमण पर चल पड़ा प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस रोड पर पसरे अतिक्रमण पर चल पड़ा प्रशासन का बुलडोजर
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस रोड पर पसरे अतिक्रमण पर चली जेसीबी
देवबंद। रविवार को प्रशासन ने अभियान चलाते हुए जेसीबी से अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू किया है। उधर, प्रशासन और एपको कंपनी द्वारा सर्विस रोड को मानक के अनुसार बनाए जाने के आश्वासन के बाद देवबंद बचाओ सर्वसमाज जन जागरण अभियान ने एसडीएम कार्यालय पर चल रहा धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया।
फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड मानक अनुसार नहीं बनाए जाने के विरोध में सर्वसमाज के लोगों ने 22 जून से एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। अगले ही दिन धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल में बदल गया था। सर्वसमाज के उग्र आंदोलन को देखते हुए हरकत में आए प्रशासन ने एपको कंपनी के साथ वार्ता के बाद सर्वसमाज के लोगों को साथ लेकर सड़क का निरीक्षण किया। जिसके बाद धरना स्थल पर जाकर लोगों को मांगे पूरी करने का आश्वासन दिलाया। साथ ही क्रमिक अनशन पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। वहीं रविवार की सुबह से ही प्रशासन ने पुल के नीचे से बुलडोजर द्वारा अतिक्रमण हटवाने का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि सर्विस रोड मानक अनुसार ही बनाई जाएगी। अध्यक्षता ओमपाल सिंह व संचालन अमित धीमान ने किया। इस मौके पर चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर, सुरेंद्रपाल सिंह, सिकंदर अली, ईशान गौड, रामकला सैनी, बिजेंद्र गुप्ता, पवन धीमान, सुरेश राठी, हाजी जिंदा हसन, मनोज सिंघल, प्रेम कुमार कश्यप, अंग्रेश पंवार, योगेंद्र राणा, अनिल प्रमुख, गजराज राणा, यशदेव नेता, हनीफ, शेषपाल, राशिद अली, धर्मपाल सिंह, मजाहिर हसन, सोनू चौधरी आदि रहे।