फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ठाकुर जी के फूल बंगले के दर्शन करने को उमड़े श्रद्घालु

ठाकुर जी के फूल बंगले के दर्शन करने को उमड़े श्रद्घालु

Thu, 07 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ठाकुर जी के फूल बंगले के दर्शन करने को उमड़े श्रद्घालु
सहारनपुर। पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्री द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुर जी के फूल बंगले के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भजन संध्या में श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्रान स्थित प्राचीन श्री द्वारिकाधीश मंदिर में आगरा से आए कारीगरों ने मोगरा और गेंदे के फूल से श्री द्वारिकाधीश के स्वरूप ठाकुर जी का भव्य बंगला बनाया। बुधवार की शाम भजन संध्या का आयोजन किया, जिसमें ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया। भारी संख्या में आए श्रद्धालु भजन संध्या में मंत्रमुग्ध हो गए। फूलों से पूरा क्षेत्र महक उठा। इसके पश्चात आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। फूलों से बने बंगले को देखने के लिए हर कोई उत्साहित नजर आया। विधि-विधान से ठाकुर जी की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान संजय माहेश्वरी, पुनीत माहेश्वरी, मोहन माहेश्वरी, श्याम सुंदर माहेश्वरी, गोपीचंद माहेश्वरी, रमाकांत माहेश्वरी, पंकज माहेश्वरी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed