{"_id":"5a6784f64f1c1b81268b6053","slug":"201516733686-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय प्रबंधन समिति और सदस्यों का प्रशिक्षण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय प्रबंधन समिति और सदस्यों का प्रशिक्षण संपन्न
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय प्रबंधन समिति और सदस्यों का प्रशिक्षण संपन्न
अंबेहटा। देवेंद्र कुमार राजकीय कन्या इंटर कालेज में चल रहे उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और कुसुमा फाउंडेशन के सौजन्य से चल रहे विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया।
समापन सत्र का शुभारंभ प्रधानाचार्या रूचिरा लाल व मास्टर ट्रेनर कविता सक्सेना ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मास्टर ट्रेनर कविता सक्सेना द्वारा प्रतिभागियों के परिचय के उपरांत विद्यालय विकास नियोजन की आवश्यकता, उसके विभिन्न चरणों व उनके क्रियान्वन बिंदुओं पर चर्चा कर विद्यालय वार्षिक विकास योजना सदस्यों के सहयोग से तैयार कराई गई। खुली चर्चा के उपरांत अकादमिक समिति की भूमिका, कार्य व उनके द्वारा किये जाने वाले अनुश्रवण की उपयोगिता तथा समीक्षा प्रपत्र व अनुश्रवण पत्र का प्रस्तुतीकरण किया गया। अंत में प्रधानाचार्या रूचिरा लाल ने सभी लोगों का आभार जताते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा की। प्रशिक्षण के दौरान डा. अंजना कश्यप, टीना सराव, शालिनी, फरहीन, ममता, सुनीता, सोमदेवी, दानिश, रिजवान, असलम, वसुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।