फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नूबस्ती में फैली गंदगी से परेशान लोग

नूबस्ती में फैली गंदगी से परेशान लोग

Fri, 08 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
नूबस्ती में फैली गंदगी से परेशान लोग
सहारनपुर। मोहल्ला नूरबस्ती में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नूरबस्ती के दर्जनों लोग नगर निगम पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने बताया कि उनके इलाके में जगह-जगह गंदी फैली हुई है। सफाई व्यवस्था के लिए 20 कर्मचारियों की आवश्यकता है। मगर क्षेत्र में मात्र पांच सफाई कर्मचारी ही लगाए गए हैं। गंदगी के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। इस संबंध में मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से भी शिकायत की जा चुकी है। मगर उनकी परेशानी की ओर ध्यान नहीं दिया। क्षेत्रवासियों ने नगरायुक्त को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान इसरार चौधरी, इंतजार, याकूब, शौकीन, सोनू, मो. गुफरान, अमजद, शालू, आसिफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्र इकाई का किया गठन
सहारनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक का आयोजन शालीमार गार्डन में किया गया। जिसमें महाराज सिंह डिग्री कॉलेज की छात्र इकाई का गठन किया गया। महानगर प्रमुख एकांशी गर्ग ने बताया कि अवध सैनी को कॉलेज अध्यक्ष, निकेता को मंत्री, सलोनी वर्मा व फौजिया प्रवीण को सहमंत्री बनाया गया है। अभाविप मेरठ प्रांत विभाग के संगठन मंत्री राजेंद्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान नीरज सैनी, सन्नी भटनागर, दीपक प्रजापति, करिश्मा गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed