{"_id":"5957f9194f1c1b262d8b4caf","slug":"201498937625-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक में तालाबों की सफाई और खुदाई का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली बैठक में तालाबों की सफाई और खुदाई का निर्णय
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुली बैठक में तालाबों की सफाई और खुदाई का निर्णय
नकुड़ (सहारनपुर)। गांव के तालाब में करीब चालीस वर्षों से किए जा रहे मछली पालन के कारण पूरे गांव के नलों का पानी पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। जिससे गांव में फैल रही गंभीर बीमारियों को देखते हुए ग्राम सभा की खुली बैठक में तालाबों की सफाई व खुदाई कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। गांव सांपला बेगमपुर के ग्राम प्रधान आशीष चौधरी ने बताया कि उनके गांव के तालाबों में ठेकेदार द्वारा गत चालीस वर्षों से प्रतिबंधित मछलियों का पालन किया जा रहा है। जिसके कारण गांव के तालाबों में काफी मात्रा में गंदगी भरी पड़ी है। इसके कारण कई वर्षों से गांव के नलों का पानी पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है तथा गांव में गंभीर बीमारी पनप रही है। इस बाबत ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तालाब की खुदाई व सफाई कराए जाने की मांग की थी। बताया कि इस बाबत ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से तालाबों का गंदा पानी निकालकर साफ-सफाई व खुदाई कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके अलावा शौचालयों व आवास के निर्माण व पेंशन आदि के प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में ग्राम प्रधान आशीष सांपला, कुलबीर सिंह, कृपाल सिंह, संजय राठी, अनंगपाल, अरुण, विनोद, सुशील, रविंद्र, वेदप्रकाश, सेठपाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।