फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   20 people sick after eating buckwheat flour

कुट्टू का आटा खा कर 20 लोग बीमार

Sun, 03 Apr 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
20 people sick after eating buckwheat flour
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव हरियाबांस में कट्टू का आटा खाने से बीस से अधिक लोग बीमार हो गए। उन्हें हरोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, खाद्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

ग्राम हरियाबांस में कुछ परिवारों के सदस्यों ने कुट्टू के आटे से बने व्यंजन से व्रत खोला। उनकी रविवार सुबह तबीयत खराब होने लगी। ग्रामीण संतोष, विभोर, कौशल, ईश्वर सिंह, प्रीति, लता, गीता सुरेंद्र, सपना, मीनू, कन्हैया, रचना, रेनू ने बताया की गांव की दुकान से शनिवार को कुट्टू का आटा खरीदा था। उन्हें रविवार सुबह चक्कर, उल्टी, कमजोरी आदि की शिकायत हुई। तबीयत अधिक खराब होने पर सभी को हरोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। इसकी जानकारी पाकर थाना प्रभारी गांव पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। खाद्य निरीक्षक विशाल गुप्ता ने बताया कि गांव में टीम भेजी गई है। वहीं, हरोड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी की तबीयत कुट्टू का आटा खाने के बाद खराब हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed