{"_id":"5fff3ece8ebc3e30b91cb4dd","slug":"20-additional-buses-will-ply-for-haridwar-kumbh-saharanpur-news-mrt520391643","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कुंभ के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कुंभ के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलेंगी
विज्ञापन
सहारनपुर। मकर संक्रांति पर शाही स्नान के मद्देनजर परिवहन निगम ने हरिद्वार रूट के लिए तीन दिवसीय प्लान बनाया है। स्थानीय रोडवेज डिपो से हरिद्वार रूट पर 20 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे से ही लगातार बसें संचालित की जाएंगी। चालकों और परिचालकों को भी यात्रियों की जरूरत के अनुरूप लगातार बस संचालन के बारे में दिशा निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज अफसरों का कहना है कि अतिरिक्त बसों के संचालन की अवधि यात्रियों की मांग के अनुरूप ही घटाई या बढ़ाई जाएगी।
रोडवेज के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि स्थानीय डिपो से फिलहाल 10 से 15 बसों का ही संचालन हरिद्वार रूट पर किया जा रहा था। अब 20 अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि बसें तो बुधवार रात से ही लगा दी जाएंगी। लेकिन मुख्य रूप से इन बसों का संचालन बृहस्पतिवार सुबह चार बजे से होगा। इसके बाद शुक्रवार की शाम तक इन बसों को संचालित करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के शाही स्नान को देखते हुए बृहस्पतिवार को ही यात्रियों की अधिक संख्या रहने का अनुमान है। कोरोना काल से पहले तो कुंभ जैसे अवसरों पर बसों के बढ़ाने के साथ ही स्पेशल बस सेवा के रूप में किराए में भी बढ़ोतरी की जाती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया जा रहा है।
एक साथ तीन से पांच के रूटीन में चलेंगी बसें
- रोडवेज के प्लान के मुताबिक शाही स्नान को देखते हुए सुबह चार बजे से हरिद्वार रूट पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। एक साथ तीन से पांच बसों के रूटीन में संचालन की तैयारी है। यानी हरिद्वार के लिए चलने वाली तीन बसों को एक साथ रवाना किया जाएगा। यात्री अधिक रहे तो इनको पांच के ग्रुप में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
यातायात और पुलिस टीम की भी रहेगी निगरानी
- सहारनपुर से हरिद्वार मार्ग पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात और पुलिस टीमें भी निगरानी करेंगी। शहर में मुख्य रूप से हरिद्वार रोडवेज बस अड्डा, घंटाघर चौक, जिला अस्पताल चौक, देहरादून चौक, जनकपुरी चौक पर अतिरिक्त स्टाफ को लगाकर निगरानी की जाएगी। हालांकि शहर से बाहर फोरलेन का प्रयोग बढ़ने के कारण फिलहाल रूट डायवर्जन नहीं किया गया है।