{"_id":"5f6b8c8b8ebc3ecf9e0e948c","slug":"2-death-in-accident-saharanpur-news-mrt5027475198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

सरसावा। सहारनपुर अंबाला मार्ग पर नया बाईपास की ओर बुधवार रात नौ बजे के बाद हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये युवक बाइक पर थे और इन्हें कोई वाहन रात में टक्कर मारकर चला गया। कुछ लोगों की सूचना पर युवकों को सीएचसी लेकर आई थी। मगर यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक रात नौ बजे के बाद कुछ लोगों ने सूचना दी कि नया बाईपास के पास दो युवक लहूलुहान हालत में पड़े हुए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो इन युवकों के साथ ही एक क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली और एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। पुलिस टीम ने मोबाइल की लास्ट काल के आधार पर संपर्क किया तो बोलने वाले नागल क्षेत्र के बताए गए। इसके साथ ही पुलिस युवकों को क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अभी तक की छानबीन में ये युवक नागल क्षेत्र के रहने वाले मालूम हो रहे हैं। इनकी स्पष्ट पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संभावना है कि ये युवक यमुनानगर की ओर से नागल की तरफ पर बाइक से जा रहे थे। नए बाइपास की ओर जब इनकी बाइक पहुंची तो कोई वाहन टक्कर मार चला गया। युवकों की उम्र 25 से 28 के बीच बताई जा रही है।