फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1923 voters of the district will use postal ballot papers

जनपद के 1923 मतदाता करेंगे डाक मतपत्रों का प्रयोग

Sat, 29 Jan 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
1923 voters of the district will use postal ballot papers
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में 14 फरवरी को जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस बार 80 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे ही डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान करने की सुविधा होगी। इसके लिए 80 वर्ष से अधिक आयु के 1283 बुजुर्गों और 645 दिव्यांगों ने सहमति दी है।
विज्ञापन

जनपद में दूसरे चरण में मतदान होना है। चुनाव के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विधानसभा चुनाव में पहली बार निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही डाक मत पत्र के जरिए मतदान करने की सुविधा दी है। इसके लिए बुजुर्गों और दिव्यांगों से सहमति मांगी गई। जनपद के 80 वर्ष से अधिक आयु के 40621 मतदाताओं में से 1283 और 14946 दिव्यांग मतदाताओं में से 645 ने डाक मतपत्र के जरिए मतदान करने पर सहमति जताई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि सहमति देने वाले 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगों सेे डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर्मियों के निगरानी में मतदान कराया जाएगा। उनके मतपत्र को सीलबंद लिफाफे में रखा जाएगा। जिससे मतदान की गोपनीयता रखी जा सके।
विज्ञापन

डाक मतपत्रों का प्रयोग करने के इच्छु़क बुजुर्ग एवं दिव्यांग
विधानसभा सीट ----- बुजुर्ग ----- दिव्यांग
बेहट ------------ 25 --------- 37
नकुड ------------ 270 -------- 15
सहारनपुर नगर ----- 410 -------- 198
सहारनपुर --------- 216 -------- 220
देवबंद ----------- 71 --------- 61
रामपुर मनिहारान ---- 66 --------- 70
गंगोह ----------- 225 -------- 44
नोट: निर्वाचन कार्यालय के 28 जनवरी के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed