फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   होली मिलन रंग बरसे कार्यक्रम में सभी को गुदगुदाया

होली मिलन रंग बरसे कार्यक्रम में सभी को गुदगुदाया

Wed, 20 Mar 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
होली मिलन रंग बरसे कार्यक्रम में सभी को गुदगुदाया
अंबेहटा (सहारनपुर)। प्रेस क्लब द्वारा मंगलवार की रात होली मिलन रंग बरसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के लोगों ने सहभागिता की तथा होली की खुशियों को साझा किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक एवं हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

जैन बाग में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार कसाना, शिक्षाविद मान सिंह वर्मा व भाजपा नेता चौधरी जगदीश पंवार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज व आर्यन इंटर नेशनल स्कूल के श्रुति सिंघल, तनिषा सिंघल, अव्वा, अलिशा, अंतिम व कौशिंद्र आदि बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, चेयरमैन इनाम शाकिर, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुंडीर, रणदेवा गौशाला के प्रबंधक संजीव चौधरी, पूर्व चेयरमैन मो. यामीन अहमद, भाजपा नेता वेदभूषण गुप्ता ने होली को आपसी एकता व भाईचारे का प्रतीक बताते हुए मन मुटाव दूर करने की बात कहीं। बसपा के पूर्व कैराना लोकसभा प्रभारी जगपाल सिंह ने हास्य प्रस्तुति देकर सभी को गुुदगुदाया। अतिथियों को प्रेस क्लब की ओर से सब्जियों की माला व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। संचालन कर रहे कार्यक्रम के आयोजक अमित आर्य व आलोक मित्तल ने आगंतुकों का आभार जताते हुए होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाकियू के तहसील अध्यक्ष महीपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, अजय रूहेला, कपिल गुप्ता, कुलदीप मित्तल, सचिन मित्तल, मनोज गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी सर्वजीत सिंह, डॉ. बिंदरपाल कल्याण, सुबोध सिंघल, सुशील चौधरी, ईश्वर दयाल मित्तल, शमीम अंसारी, देवी दयाल मित्तल, गौरव मित्तल, संगीता मित्तल, स्वाति आर्य, अनीता आर्य, श्याम सिंह पंवार, योगेश पंवार, मनोज आर्य, अरविंद टेबक, डॉ. राकेश गर्ग, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed