फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मदरसा प्रबंधन ने बांटे वन गुर्जरों को लिहाफ

मदरसा प्रबंधन ने बांटे वन गुर्जरों को लिहाफ

Fri, 25 Jan 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
मदरसा प्रबंधन ने बांटे वन गुर्जरों को लिहाफ
शाकंभरी (सहारनपुर)। आल इंडिया मिल्ली काउंसिल एवं मदरसा जामिया रहमत घघरौली के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को शाकंभरी देवी वन रेंज क्षेत्र के जंगल में रहने वाले वन गुर्जर परिवारों को लिहाफ वितरण किए गए। कार्यक्रम में ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के जिलाध्यक्ष एवं मदरसा जामिया रहमत के प्रबंधक मौलाना डॉ. अब्दुल मालिक मुगीसी ने कहा कि गरीब तबके के लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। समाज के आर्थिक रूप से संपन्न लोग गरीबों की मदद के लिए आगे आएं। इससे समाज में आपसी भेदभाव की भावना खत्म होगी और भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। जरूरतमंदों के काम आना ही इंसानियत है। उनके द्वारा करीब 60-70 वन गुर्जर परिवारों को सर्दी से बचाव के लिए लिहाफ वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर अतिथि लाल जी आश्रम दंडी स्वामी ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मिलजुलकर किए गए समाजसेवा के कार्यों से एकता का संदेश जाता है। हमारे देश में सभी एक दूसरे के सुख दु:ख में साथ रहते हैं और गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। इस मौके पर शंकराचार्य आश्रम के आचार्य एवं विद्यार्थियों सहित कारी जावेद, कारी वसीम, एसएम हुसैन जैदी आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed