फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिले से बाहर के अपराधियों पर लूट का संदेह

जिले से बाहर के अपराधियों पर लूट का संदेह

Thu, 24 Jan 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिले से बाहर के अपराधियों पर लूट का संदेह
सहारनपुर। बैंक के सामने दो दिन पूर्व महिला से हुई एक लाख रुपये लूट के मामले में जिले से बाहर के अपराधियों के शामिल होने की संभावना है। वारदात में पश्चिम बंगाल के बदमाश शामिल हो सकते हैं, जो लूट के पुराने मामलों की तारीख पर सहारनपुर अथवा पड़ोसी जनपद में आते हैं और नई वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ऐसे बदमाशों का रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

गत सोमवार को पेपर मिल रोड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के सामने दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि लूट की वारदात को जिले के अपराधियों ने नहीं बल्कि गैर जनपद के अपराधियों ने अंजाम दिया है। इसी कारण पुलिस वर्ष 2012 में बैंक के सामने से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों पर संदेह जता रही है। पुलिस का मानना है कि उस समय पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी के लोगों के नाम सामने आए थे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ा भी था। पुलिस का मानना है कि ऐसे लोगों के मामले सहारनपुर एवं आसपास केे जिलों में अभी भी चल रहे हैं और मामलों की पैरवी के लिए लगातार आते रहते हैं। उनमें से ही किसी बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हालांकि पुलिस दून कॉलेज डकैती के मामले में भी डकैतों के गैर जनपद होने की बात कहती रही। यहां तक कि सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, मुरादाबाद समेत कई जिलों में संदिग्ध मोबाइल फोन की लोकेशन बताते हुए दबिशें देती रही, लेकिन खुलासा हुआ तो डकैती के आरोपी जिले के ही निकले। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश गैर जनपद के हैं। संदेह के आधार कुछ जगह टीमें भेजी गईं हें। शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

नागल में हुई चीनी लूट का नहीं लग सका सुराग
सहारनपुर। बजाज शुगर मिल से चीनी के 300 कट्टे से लदा ट्रक लूटने के मामले में पुलिस को एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। पांच बदमाशों ने 16 जनवरी की रात में नागल क्षेत्र में ट्रक चालक एवं क्लीनर को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने 17 जनवरी को हरिद्वार के बहादराबाद से खाली ट्रक बरामद कर लिया था, लेकिन लूटी गई चीनी का पता नहीं चल सका। पुलिस ट्रक लूट के पुराने मामलों में शामिल आरोपियों के बारे में जानकारी करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed