फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नर्सरी हब बनेगा सहारनपुर, पहले चरण में 45 लाख पौध होंगी तैयार

नर्सरी हब बनेगा सहारनपुर, पहले चरण में 45 लाख पौध होंगी तैयार

Thu, 27 Dec 2018 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नर्सरी हब बनेगा सहारनपुर, पहले चरण में 45 लाख पौध होंगी तैयार
नर्सरी हब बनेगा सहारनपुर, पहले चरण में 45 लाख पौधे होंगे तैयार
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले को नर्सरी हब बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिले के ऐसे 110 स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया है, जिनके पास अपनी भूमि है। सरकार इनको पौधे तैयार करने के लिए मुफ्त बीज और मजदूरी देगी। पौधे की बिक्री होने पर पैसा भी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को दिया जाएगा। अच्छा पौधा तैयार करने के लिए बाहर से विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे, जो स्वयं सहायता समूह को तकनीक की जानकारी देंगे।
सहारनपुर को नर्सरी हब बनाने के लिए आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत सरकार ने गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत पहले चरण में सरकार स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पौधे रोपित कराएगी। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि एक तरफ सहारनपुर नर्सरी हब बने और उन लोगों को रोजगार मिले, जो अपनी भूमि होते भी बेरोजगार हैं। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जनपद में 110 स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया है, जो वर्ष 2019 में शुरू होने वाले पहले चरण में विभिन्न प्रजातियों के 45 लाख पौधे तैयार करेंगे। इन स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को सरकार विभिन्न प्रजातियों के पौधों के बीज मुफ्त देगी और मनरेगा (महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के माध्यम से इन्हें मजदूरी भी दी जाएगी। पौध की बिक्री का पैसा स्वयं सहायता समूह के लोगों को ही दिया जाएगा। ताकि एक बार यह पौध तैयार कर दोबारा अपने संसाधनों से पौधे तैयार करके बेच सकें। इसके लिए दिल्ली और लखनऊ से एक्सपर्ट बुलाए जाएंगे, जो अच्छा पौधा तैयार करने के बारे में स्वयं सहायता समूह के लोगों को जानकारी देंगे।
विज्ञापन

--------------------------------
पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने में मिलेगी मदद
सहारनपुर। धरती को हर-भरा रखने के लिए हर वर्ष पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। वर्ष 2019 में 70 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए पौधों को जिले की 887 ग्राम पंचायतें खरीदेंगी और पौधरोपण अभियान में भाग लेंगी। पौधों का पैसा स्वयं सहायता समूह के खातों में जाएगा। इसके लिए स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के खाते लिंक कराए जाए रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
विकास खंड ------ स्वयं सहायता समूह संख्या
गंगोह----------------11
नकुड़----------------09
देवबंद--------------15
सरसावा------------11
नानौता------------12
रामपुर मनिहारान---10
मुजफ्फराबाद------13
पुवांरका-----------12
सढ़ौली कदीम-----09
बलियाखेड़ी------08
----------------------------------
सहारनपुर को नर्सरी हब बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 110 स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया है, जिनके पास अपनी भूमि है। पौधे तैयार करने के लिए मुफ्त बीज दिए जाएंगे। मनरेगा के माध्यम से इनको मजदूरी दी जाएगी और पौधे की बिक्री का पैसा भी इन्हीं को मिलेगा। पहले चरण में 45 लाख पौधे तैयार करने का लक्ष्य है।------ मंशा राम यादव, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed