{"_id":"5c0977c0bdec2241a323021d","slug":"191544124352-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारुल उलूम आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली संस्था : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारुल उलूम आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली संस्था : राणा
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विहिप के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन के बयान के बाद अब भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने दारुल उलूम को लेकर विवादित बयान दिया है। राणा ने आरोप लगाया कि दारुल उलूम आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली संस्था है। यह बात कंधार विमान अपहरण कांड में साबित हो चुकी है।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देवबंद को आतंक का मंदिर बताया तो उसके बाद शंखनाद सभा में पहुंचे विहिप के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने आतंकी मसूद अजहर के संबंध दारुल उलूम से जोड़ते हुए कहा था कि देश में आतंकवाद नहीं होता तो दारुल उलूम भी नहीं होता। दोनों नेताओं के बयान आने के बाद अब भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने भी दारुल उलूम को लेकर विवादित बयान दिया है। राणा ने दारुल उलूम को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली संस्था बताते हुए कहा कि यह बात कंधार विमान अपहरण कांड से साबित हो जाती है। इसलिए इस संस्था का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दारुल उलूम धार्मिक संस्था नहीं बल्कि एक शिक्षण संस्था है जिसका आतंकवाद से संबंध है। राणा ने दारुल उलूम का समर्थन करने वालों को लेकर कहा कि कुछ लोग धार्मिक सिद्धांतों के नाम पर अपने आपको धर्मगुरु कहलाना पसंद कर रहे हैं और हिंदू समाज से होते हुए भी खुलेआम दारुल उलूम जैसी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली संस्था का समर्थन कर रहे हैं। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।