फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दारुल उलूम पर बयान देने वाले मंत्री गिरिराज सिंह पर कराया जाएगा मुकदमा - सरफराज खान

दारुल उलूम पर बयान देने वाले मंत्री गिरिराज सिंह पर कराया जाएगा मुकदमा - सरफराज खान

Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
दारुल उलूम पर बयान देने वाले मंत्री गिरिराज सिंह पर कराया जाएगा मुकदमा - सरफराज खान
गिरिराज सिंह पर कराएंगे मुकदमा : सरफराज खान
विज्ञापन

सहारनपुर। वरिष्ठ सपा नेता और मशावरती कौंसिल के जिला प्रभारी सरफराज खान ने कहा कि दारुल उलूम को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दारुल उलूम का देश की आजादी में अहम योगदान है। ऐसी बयानबाजी मुल्क की एकता को कमजोर करती है।
मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में सरफराज खान ने कहा कि दारुल उलूम को लेकर बयानबाजी करने वाले लोग आजादी की जंग में अंग्रेजों के पिट्ठू थे। ऐसी मानसिकता के लोगों ने आजादी के सबसे बडे़ योद्धा को मारा था। अब वे उनके नाम पर संदेश यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि मशावरती कौंसिल प्रदेश के हर जिले से धर्मनिरपेक्ष सोच रखने वाले लोगों को एकजुट करेगी। इसका सम्मेलन 16 दिसंबर को मेरठ में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की अध्यक्षता में फैजाबाद में हुई मशावरती कौंसिल की बैठक में तय किया गया कि सांप्रदायिकता पर अंकुश लगाकर देश के विकास की बात की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हमारे पास विकल्प था। हमने पाकिस्तान जाने की बजाए अपने देश हिंदुस्तान को ही चुना। आजम खान की छवि को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आजम खान का व्यक्तित्व ऐसा है कि यदि आरएसएस प्रमुख या शिवसेना के नेता भी उनके साथ रह लें तो उनके मुरीद हो जाएंगे। इस मौके पर शाहनवाज खान, शाहनवाज चांद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed