{"_id":"5bdb4b92bdec2269ba10c948","slug":"191541098386-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सांकेतिक जाम लगाकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सांकेतिक जाम लगाकर की नारेबाजी
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू कार्यकर्ताओं का पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर चल रहा धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल सातवें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि सत्ता में बैठे बेईमान एवं मिल मालिक किसानों को दिवाली नहीं मनाने दे रहे। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में किसानों ने सहारनपुर चौक पर सांकेतिक जाम भी लगाया। एसडीएम के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और यमुना पुल के अविलंब निर्माण सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ता पिछले छह दिन से पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पर धरना दे रहे हैं। किसान गन्ना मंत्री सुरेश राणा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पुतला तक फूंक चुके हैं। बृहस्पतिवार को किसान सुरेशपाल, मैनपाल, सुल्तानसिंह, देशराज और मीरहसन भूख हड़ताल पर बैठे। पूर्व मंडल महामंत्री देशपाल सिंह ने कहा कि दीपावली का त्योहार आने वाला है, लेकिन किसानों को गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक गन्ने का भुगतान नहीं होगा किसान यहां से नहीं हटेगा। ब्लाक अध्यक्ष ब्रजपाल सैनी ने विद्युत निगम के अधिकारी चेकिंग के नाम पर किसानों और व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो किसान ऐसे अधिकारियों को खुद सबक सिखाएंगे। रामपुर तहसील अध्यक्ष जगपाल सिंह ने कहा कि सात दिन से किसान अपना घरबार छोड़कर यहां धरना दे रहे हैं। अब तक एसडीएम ने किसानों के बीच तक आना भी जरूरी नहीं समझा है। इसके बाद किसानों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर के सहारनपुर चौक पर पहुंचकर वहां सांकेतिक जाम लगाया। धरने की अध्यक्षता बेगी के पूर्व प्रधान रईस उर्फ भूंडा एवं संचालन अरविंद चौधरी उमरपुर ने किया। ध्यानसिंह, प्रदीप, गोपी प्रधान, विकास, शिवचरण, मा. तीरथपाल, धर्मवीर, संजीव, पंकज, सुलेखचंद, मीरहसन, जहांगीर, श्यामलाल, आदेश, अफजाल, कर्मसिंह, मोल्हू, रूपेंद्र, केहरसिंह, जोगराज, धर्मपाल, जुल्फकार, मक्कड, पालेराम, अनिल, जोगेंद्र, राजकुमार, राजपाल, गुलशेर, नवाब प्रधान, मुस्तकीम, कय्यूम, ओमकुमार, अकबर, इसरार, लील्लू, जहूर हसन, अव्वल, रामेश्वर आदि रहे।