{"_id":"5bba5954867a5514ae14b97b","slug":"191538939220-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस घंटों से 50 गांवों में हैं अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालीस घंटों से 50 गांवों में हैं अंधेरा
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालीस घंटों से 50 गांवों में हैं अंधेरा
साढौली कदीम (सहारनपुर)। सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में बीस घंटे नियमित बिजली दिए जाने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। सलेमपुर गदा बिजलीघर से जुडे़ लगभग पचास गांवों में पिछले 40 घंटों से अंधेरा छाया पड़ा है। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि शीघ्र आपूर्ति को सुचारु नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
क्षेत्र के सलेमपुर गदा बिजलीघर से जुड़े लगभग 50 गांव लंबे समय से विभागीय लापरवाही के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण चौ. ताहिर हसन, अफजाल, आरिफ, इरशाद, दिलशाद, सतीश शर्मा, योगेंद्र सिंह, श्याम कुमार, राजेश पंवार, टीटूराम, रजत कांबोज, अवनीश, हार्दिक, प्रेमपाल आदि का कहना है कि सलेमपुर गदा बिजलीघर में बने चार फीडर में से दो फीडर की मशीनें पिछले सात माह से अधिक समय से खराब पड़ी हैं। इसके चलते दो मशीनों से बारी बारी चारों फीडर को आपूर्ति दी जा रही है। वह विभागीय अधिकारियों से कई बार खराब मशीनें बदलवाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं देखी जा रही है। पिछले 40 घंटों से बिजलीघर का ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति ठप पड़ी है। विभागीय अधिकारी शिकायत को लेकर उनके फोन सुनने तक तैयार नहीं है।
खराब ट्रांसफार्मर को जल्द ही बदल कर आपूर्ति सुचारु की जाएगी। लंबे समय से खराब पड़ी मशीनें मंगलवार तक बदलकर चालू करा दी जाएगी। - जेई राजकुमार सिंह