{"_id":"5b96bead867a557f233459ac","slug":"191536605869-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के बिलों की वसूली करते फर्जी विद्युतकर्मी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के बिलों की वसूली करते फर्जी विद्युतकर्मी धरे
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। फर्जी विद्युतकर्मी बनकर साढ़ोली कदीम गांव में लोगों को डरा धमका कर बकाया बिलों की वसूली कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बना लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से छुड़ाकर कोतवाली ले आई। ग्रामीणों की तरफ से उनके खिलाफ तहरीर दी गई है। पकड़े गए युवकों के पास से 1440 रुपये, एक आधार कार्ड, रजिस्ट्रर और प्लेटिना बाइक मिली है।
साढ़ोली कदीम गांव में सोमवार की दोपहर में तीन चार युवक बाइकों पर पहुंचे और ग्रामीणों को आरसी कटने की बात कहकर बिल जमा करने के लिए धमकाने लगे। बिंदा शर्मा के घर पहुंचकर इन लोगों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इतने में गांव के कुछ युवक वहां पहुंच गए और उनकी उनसे बहस हो गई। इस दौरान गांव वालों ने जेई से फोन पर बात की और शिकायत की, कि यदि आपको बिल वसूली के लिए किसी को भेजना ही था, तो कम से कम उन्हें यह बात तो कह कर भेजते कि उपभोक्ता से किस तरह पेश आना है। इस पर जेई ने कहा कि उनके द्वारा कोई टीम बकाया बिलों की वसूली के लिए नहीं भेजी गई है, यदि ऐसा कोई है, तो वह फर्जी है। उसके बाद ग्रामीणों ने एक्सईएन से बात की। ग्रामीणों को जैसे ही पता चला कि यह लोग फर्जी विद्युतकर्मी है, तो उन्होंने उन्हें पकड़ लिया, इनमें से दो युवक भाग निकले, जबकि दो को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बना लिया और उनकी जमकर पिटाई की। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम आशीष शर्मा पुत्र ब्रजपाल निवासी टीचर कॉलोनी सरसावा व विनोद कुमार पुत्र फूल सिंह निवासी रामू माजरा सुआखेड़ी सरसावा बताया। ग्रामीणों ने उनके पास से 1440 रुपये की नगदी, विनोद का आधार कार्ड, एक रजिस्टर और प्लेटिना बाइक भी बरामद की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों फर्जी विद्युतकर्मियों को भीड़ से छुड़ाकर कोतवाली लेकर आई। ग्रामीण अमित कुमार, टीनू, रोहित, अमित आदि की तरफ से पकड़े गए फर्जी विद्युतकर्मी बने युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से जानकारी हासिल की जा रही है, कि उन्होंने अब तक किन-किन गांवों में कितनी वसूली की है। उनके साथ कौन-कौन लोग है। पॉवर कारपोरेशन के एसडीओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बिल जनसेवा केंद्रों पर जमा कराए जा सकते हैं। इसके अलावा विभागीय कार्यालय पर जमा कराएं। बकाया बिलों की वसूली के लिए विभागीय अधिकारियों की टीम कैंप लगती है। यदि कोई प्राइवेट आदमी बिलों की वसूली के लिए घूमते है, तो उनसे सतर्क रहें और उनकी सूचना तुरंत विभाग अधिकारियों को दें।