{"_id":"5b902774867a557ebc1939e0","slug":"191536173940-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान कमेटी के पदाधिकारियों पर गोलमाल का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान कमेटी के पदाधिकारियों पर गोलमाल का आरोप
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नुमाइश कैंप क्षेत्र स्थित शमशान घाट शिवपुरी सुधार कमेटी पर क्षेत्र के लोगों ने फर्जी संस्था बनाकर लाखों रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है।
नुमाइश कैंप के गोपालनगर निवासियों का आरोप है कि श्मशानन घाट शिवपुरी सुधार कमेटी पर कुछ लोगों ने अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया है। फर्जी कमेटी बना ली और कई साल से उसका कोई हिसाब नहीं दिया। न ही पंजीकरण कराया गया और न ही कोई रजिस्टर ही दिया। अवैध तरीके से दुकानें बनाकर उनसे किराया वसूलना शुरू कर दिया। उसकी कोई रसीद भी नहीं दी गई। लकड़ी का ठेका भी अपने चहेते हो दे दिया। कोई शिकायत करता है तो फर्जी मुकदमे कराने की धमकी दी जाती है। फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराए जाने और गबन के मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गुरमीत सिंह मिगलानी, विजयवीर सिंह, विक्की, शिवम, सोनू, गुुरुचरण सिंह, गुलशेर, सचिन, राजीव, दीपक शर्मा, हिमांशु मेहता, सोनी समेत कई लोग शामिल रहे।
नर्सरी से पौधे चोरी करने के आरोप में दो पकड़े
सहारनपुर। देहात कोतवाली के ग्राम बिशनपुरा में मंगलवार की शाम को एक नर्सरी से गुलाब के पौधे चोरी करने के आरोप में पुलिस ने गोवर्धन तथा आपिन निवासी ग्राम उब्बनपुर चक अब्दुल्लापुर सुल्तान पौधों सहित गिरफ्तार किया गया। जबकि चाकू रखने के आरोप में पुलिस ने चिलकाना रोड हलालपुर मोड़ से नदीम निवासी चिलकाना रोड ग्राम दमकड़ी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नगर कोतवाली पुलिस ने जोगियान पुल से पवन कुमार निवासी मोहल्ला महाराज गार्डन को 19 पव्वे अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।