{"_id":"5b90258b867a55014042cd05","slug":"191536173451-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जरों ने भाजपा विधायक के सामने दी पार्टी के बायकाट की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जरों ने भाजपा विधायक के सामने दी पार्टी के बायकाट की धमकी
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बाईपास रोड पर एक सितंबर को हुई छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना पर गुर्जर समाज के युवकों पर लगाई गई एससीएसटी को लेकर गांव नौरंगपुर में गुर्जर समाज की पंचायत हुई। जिसमें भाजपा विधायक ने भागेदारी कर इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस मामले में एसएसपी से मिलकर उन्हें पूरे घटना क्रम से अवगत कराया जाएगा। गांव नौरंगपुर के पंकज चौधरी के आवास पर आयोजित कई गांवों के गुर्जर समाज के लोगों की पंचायत में समाज के लोगों ने एक जूट होकर कहा कि जिस प्रकार पुलिस प्रशासन ने गुर्जर समाज के युवकों पर एक पक्षीय कार्रवाई की है वह सही नहीं है। उन्होंने भाजपा विधायक के समक्ष कहा कि यदि एससीएसटी की धारा को नहीं हटाया गया तो वे भाजपा को बाय-बाय कह देंगे और अपनी लड़कियों को स्कूल न भेजकर घर बैठा लेंगे। विनोद क्रांतिकारी ने कहा कि जिस प्रकार से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी के समक्ष गुर्जर बिरादरी का अपमान किया है और वह चुपचाप सुनते रहे इससे साफ जाहिर है पुलिस उन पर कार्रवाई करने से कतरा रही है।
पंचायत में गुर्जर समाज के लोगों ने कहा कि दलित समाज के युवकों ने उनकी लड़कियों के साथ छेड़खानी की उल्टे समाज के युवकों पर ही एससीएसटी लगा दी गई। पुलिस ही इस विवाद को बढ़ावा दे रही है। इस पर विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि वह क्षेत्र में शांति चाहते हैं। एससीएसटी को लेकर वह एसएसपी से मिलेंगे और उन्हें इस पूरे प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। किसी भी सूरत में भाईचारे को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। पंचायत में राजपाल मंडल अध्यक्ष, मेघराज पंवार, विनोद कुमार, ब्रह्म सिंह, पूर्व प्रधान धर्मपाल, प्रधान मांगेराम, जयकुमार, तेजपाल सिंह, शिबकुमार, सुरेन्द्र कुमार, राजेश्वर, कलम सिंह आदि रहे।