{"_id":"5b77165242c79246773e9d9a","slug":"191534531154-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में सफलता के लिए मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में सफलता के लिए मंथन
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। डेवलपिंग बिजनेस लीडरशिप और इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री नॉर्थ की ओर से शुक्रवार को एक होटल सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों और व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। एनएसआईसी के निदेशक तथा जीएसटी के पूर्व कमिश्नर ने उद्यमियों और व्यापारियों को सफलता का मंत्र दिया।
मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे दलित चिंतक चंद्रभान प्रसाद ने दलित चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़कर सफलता प्राप्त करने की अपील दलित उद्यमियों और व्यापारियों से की। उन्होंने किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जुटाने और नियोजित तरीके से काम करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि रहे एनएसआईसी नोएडा के निदेशक सुदेव बख्शी ने नए उद्योग की नीव रखने से लेकर अपने उत्पाद को राष्ट्रीय और विश्व बाजार में बेचने की जानकारी दी। उन्होंने एससी और एसटी वर्ग के उद्यमियों और व्यापारियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि रहे सीए विकास गर्ग ने भी बिजनेस में सफलता का मंत्र उद्यमियों और व्यापारियों को दिया। विशिष्ट अतिथि रहे जीएसटी के पूर्व कमिश्नर ओमप्रकाश सारनाथ ने उद्यमियों और व्यापारियों को जीएसटी संबंधी जानकारी दी। आरके सिंह ने अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय तेगवाल ने किया। इस मौके पर प्रवीण कर्दम, डॉ. महेश चंद्रा, धर्मेंद्र गौतम, सौरभ सिंह, रमेश चंद, विनोद कुमार, रतीराम गौतम, राजन लांबा, राकेश कुमार गौतम, सुभाष कुमार, सोनी, विजयपाल, रोबन गौतम, गीता रानी, लक्ष्मी रानी शिवा, शालू, कुसुम रानी, अंजू कर्दम आदि मौजूद रहीं।