फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चतुर्थ हिंदू मुस्लिम कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

चतुर्थ हिंदू मुस्लिम कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

Wed, 08 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
चतुर्थ हिंदू मुस्लिम कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
चतुर्थ हिंदू मुस्लिम कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद के संयोजन में हिंदु-मुस्लिम समाज द्वारा चतुर्थ कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। भगवान भोलेनाथ की आरती के उपरांत विश्वशांति, सौहार्द एवं समृद्धि की कामना के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ।

शिवम पैलेस में आयोजित चतुर्थ कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेंद्र कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा, पूर्व वाइस चेयरमैन ज्ञानेंद्र गर्ग, ईओ कृष्ण मुरारी, सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी पूर्व प्रधानाचार्य बलबीर सिंह सैनी और प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद टेबक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। नोमान मसूद ने कहा कि सूफी संतों की धरती गंगोह के निवासी आज भी बुजुर्गों की रस्मों रवायतों को पूरा करते हुए जनपद ही नही बल्कि पूरी दुनिया में अमन और प्यार का पैगाम देते चले आ रहे है। अध्यक्षता ज्ञानेंद्र गर्ग एवं संचालन पूर्व वाइस चेयरमैन कश्यप कुमार फौजी ने किया। राकेश गोयल, सुहैल खान, मनीष सीटू, बालेश गोयल, सभासद नीरज अग्रवाल, आशीष गर्ग, दीपांशु गोयल, सारिक अंसारी, सुमेर चंद सैनी, हिदायत करीम अंसारी, इंतजार लालू, पुनीत गर्ग, सतीश बारी, नौशाद चौधरी, कासिफ कुद्दुसी, संदीप जैन, सुशील कम्हेड़ा, सारिक कुद्दुसी, शाहनवाज, मुदस्सिर कुद्दुसी, जीशान, मो. आसिफ, नीरज मित्तल, मुकेश बंसल सहित बड़ी संख्या में हिंदु मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। शिविर में डा. मनीष मोघा अपनी चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रहे हैं। उधर, सीएचसी में कांवड़ शिविर का उद्घाटन तहसीलदार परमानंद झा, सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी और सभासद दीपांशु गोयल ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed