{"_id":"5b43b17c4f1c1b0c278b5645","slug":"191531163004-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में पहुंचे युवाओं ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में पहुंचे युवाओं ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में पहुंचे युवाओं ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान
सहारनपुर। रक्तवीर अमित खंडेलवाल को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एबीवीपी और एफबीडी ट्रस्ट के सदस्यों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। साथ ही प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति से मानवता के लिए रक्तदान करने की अपील की।
सोमवार को सिटी लाइंस ब्लड बैंक में एबीवीपी और फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इंजीनियर तरुण प्रकाश भोला और योगेश पंवार ने बताया कि अमित खंडेलवाल बड़े रक्तदाता थे, जिनकी मृत्यु रक्तदान कर घर लौटते हुए सड़क हादसे में हुई थी। उन्हीं की स्मृति में शिविर का आयोजन किया गया है। एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री नेहा कांबोज और जिला संयोजक सन्नी सैनी ने लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में पहुंचे रामपुर मनिहारन के विधायक देवेंद्र निम ने रक्तदान शिविर लगाने की सराहना की। रक्तदान करने वालों में विपिन सिंघल, अमरदीप, सन्नी, प्रखर अग्रवाल, अंकित शर्मा, अंकित सैनी, विक्रांत यादव, सिद्धार्थ, शुभम, हर्ष, सौरभ, महेंद्र, हार्दिक, विनित, आशीष, अजय, तरुण भोला, विनोद चौहान, राजेश कुमार, दिशांत, अमित आर्य आदि शामिल रहे।